मोदीनगर: थाना मोदीनगर पुलिस ने पिता के साथ मारपीट कर तलवार से हमला करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से तलवार की बरामद
सोमवार को मोदीनगर पुलिस टीम ने पिता के साथ मारपीट कर तलवार से हमला करने वाले अभियुक्त विनोद चौहान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से तलवार बरामद हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।