मोदीनगर: गंगनहर पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हुई, चालक कार छोड़कर फरार हुआ
निवाड़ी थाना क्षेत्र के गंग नहर पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर लगने से बाइक सवार जयवीर और उनकी पत्नी रेखा की मौत हो गई, इस घटना में कार और बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, चालक कर मौके पर छोड़कर फरार हो गया, पुलिस चालक की तलाश में जुटी