मोदीनगर: थाना भोजपुर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद
सोमवार को थाना भोजपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 23 वर्षीय संदीप राठी नाम में एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल करीब तीन माह पहले हापुड़ के गढ़ मेला से चोरी की थी।