126 मजदूर 'हाजिर', फिर भी अधूरा चकबंध! डीसी मनरेगा को कीचड़ में उतरकर करनी पड़ी जांच
Dio Jalaun District Magistrate/District Election Officer, Jalaun DM Jalaun
*राम चन्द्र राजपूत जालौन*
*माधौगढ़ (जालौन)।* बिजदुवां गांव में मनरेगा के तहत हो रहे चकबंध कार्य में बड़ा घोटाला सामने आया है। कागजों में 126 मजदूरों की हाजिरी लगी है, लेकिन मौके पर काम अधूरा पड़ा है।
शिकायत मिलने पर डीसी मनरेगा रामेन्द्र टीम के साथ जांच को पहुंचे। बारिश से खेत में इतना कीचड़ था कि उन्हें जूते उतारकर नंगे पैर खेत में उतरना पड़ा। मौके पर न तो काम पूरा मिला और न ही संबंधित अभिलेख मौजूद थे।
शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने IGRS पर शिकायत कर आरोप लगाया था कि 25 अगस्त से चकबंध कार्य पर 126 मजदूरों की हाजिरी दिखाई जा रही है। बड़ी संख्या में हाजिरी के बाद भी काम अधूरा है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जांच की सूचना मिलते ही आनन-फानन में मजदूरों को अतिरिक्त भुगतान कर दोबारा काम पर लगाया गया, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
अब सवाल है कि 126 मजदूरों की हाजिरी का सत्यापन किस आधार पर हुआ, वास्तव में कितने मजदूरों ने काम किया और प्रधान व सचिव की भूमिका क्या रही।
डीसी मनरेगा रामेन्द्र ने बताया कि मौके पर कार्य अधूरा मिला है। अभिलेखों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Jalaun, Jalaun | Sep 3, 2026