शामली: शामली रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान, रेल यात्रियों को किया जागरूक
Shamli, Shamli | Jun 7, 2026 रविवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली रेलवे स्टेशन पर थाना आदर्श मंडी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल यात्रियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया।