चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता प्रेमी के साथ फरार, थाना में दर्ज हुआ केस
चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता को प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। आज शनिवार को शाम 6 बजे चैनपुर थाना पर दिए गए प्राथमिकी आवेदन में पीड़ित पति ने बताया कि 8 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उसकी पत्नी अचानक घर से कहीं चली गई। जहां काफी देर तक जब वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू किया। लेकिन उसका कही पता नहीं चल पाया।