राठ: राठ कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड में निर्माणाधीन वर्कशॉप का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Rath, Hamirpur | Jun 25, 2026 राठ कस्बे के परिवहन निगम के रोडवेज बस स्टैंड के अंदर निर्माणाधीन कार्यशाला वर्कशॉप का आज गुरुवार को कार्यदाई संस्था चित्रकूट धाम मंडल के अधिशासी अभियंता एके वर्मा के अलावा सहायक इंजीनियर प्रेमपाल और क्षेत्रीय प्रबंधक चित्रकूट धाम मंडल रामलबट ने निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।