जयसिंहनगर: नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
नगर के जयसिंहनगर थाना परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में गुरुवार की दोपहर 12 बजे हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या जुटी और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति द्वारा हनुमान जी के चित्र और फूलों से सजावट की गई थी। भक्तों ने मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन कर हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया।