राठ: सैदपुर में महिला ने भतीजे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Jul 23, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में स्थित अपने मायके में माता-पिता को देखने के लिए गई महिला के साथ उसके भतीजे ने मायके में आने का विरोध करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी तथा महिला के द्वारा गाली गलौज करने का विरोध करने पर दबंग भतीजे ने महिला के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।