बरेली: काम के पैसे मांगने गई मां पर मकान मालकिन ने किया हमला, मारपीट व जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
बरेली के पैर मोहल्ला में घरेलू कामगार की मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया। बेटी के बकाया पैसे मांगने पहुंची विमला को मकान मालकिन ममता ने पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पास घटना का वीडियो भी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।