गभाना: चंडौस में हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर एसपी सिटी ने की बैठक, दो पक्षों के बीच विवाद का कराया समाधान
चंडौस में हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद अब सुलझ गया है। सोमवार को कोतवाली परिसर में एसपी सिटी मृगांग शेखर पाठक की मौजूदगी में अहम बैठक आयोजित की गई। दरअसल, एक पक्ष कई वर्षों से परंपरागत रूप से प्रशासनिक अनुमति लेकर आयोजन करता आ रहा है,जबकि इस बार दूसरे पक्ष ने समिति पंजीकृत कर अलग से अनुमति मांगी थी।