जबलपुर: पुलिस की बर्बरता: अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन लाइन में लगे युवक की बेरहमी से पिटाई
जबलपुर में आस्था और भक्ति के सफर पर निकलने की तैयारी कर रहे एक युवक को पुलिस की कथित बर्बरता का सामना करना पड़ा। पीड़ित गौरव कुमार महोलिया के अनुसार, वह रामपुर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए कतार में लगा था। इसी दौरान दो आरक्षकों, जिनका नाम उसने योगेंद्र और मिश्रा बताया है, ने उसे न केवल लाइन से धक्का देकर बाहर निकाला, बल्कि राम