नवाबगंज: बाराबंकी में प्रेमी युवक ने टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका से शादी न होने पर उठाया कदम
बाराबंकी में एक प्रेमी युवक नितिन रावत ने प्रेमिका से शादी न होने पर बीएसएनएल टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएनएल कार्यालय परिसर में रविवार करीब तीन बजे हुई।युवक ने खुद 112 डायल कर पुलिस को अपनी मौजूदगी और स्थिति की सूचना दी। उसकी इस हरकत से इलाके में हड़कंप मच गया।