जगाधरी: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की शुरू
हादसा उसे समय हुआ जब दादा अपने पोते को जूस पिलाने के लिए बाजार की तरफ जा रहा था। यमुना पुल के ऊपर अज्ञात वाहनों से टक्कर मार दी। जिससे पोते को तो कुछ नहीं हुआ मगर दादा की इलाज के दौरान मौत हो गई । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।