शाहजहाँपुर। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 45 मामलों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया गया