सांगानेर: जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
सांगानेर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना का एक वीडियो सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने 67 वर्षीय बुजुर्ग पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने पिता को लगातार थप्पड़, लात और घूंसे मारे। मारपीट के दौरान बुजुर्ग सीढ़ियों पर गिर पड़े, लेकिन इसके बावजूद बेटे का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह जमीन पर गिरे पिता को घसीटते हुई दिख रहा है।