कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक, एडवोकेट रविंद्र सिंह की उम्मीदवारी पर बनी सहमति
नोहर 17 अक्टूबर। ग्राम पंचायत 22 एनटीआर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पीसीसी सदस्य श्री राजेंद्र चाचाण ने की। बैठक में एडवोकेट रविंद्र सिंह को पंचायत समिति नोहर के ब्लॉक नंबर 27 से कांग्रेस की टिकट के लिए सहमति बनी। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में जोन नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी दयाराम शीलू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट बलतेज सिंह, श्रवण तंवर, श्याम सैनी, मान सिंह सैनी, विनोद सैनी, धर्मपाल सैनी, प्रेम दईया सरदार निर्मल सिंह, सरदार इकबाल सिंह, सरदार गुरसेवक सिंह, गणेश मेघवाल, चंद्रकला नायक, पूर्व सरपंच रियासत अली, निवर्तमान सरपंच मुश्ताक अली, गनी मोहम्मद अराई, पत्रकार अयूब खान अराई, सादिक अली अराई , कुलदीप सिंह एवं गुरजीत सिंह दंदीवाल सहित ढाणी राईयान और ग्राम पंचायत रामसरा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर चर्चा की गई।