महोबा: बगवाहा गांव की एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 1, 2026 महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के बगवाहा गांव निवासी खेरसिंह कि 25 वर्षीय पत्नी छाया ने बुधवार समय तकरीबन 5 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा विवाहिता का इलाज किया जा रहा है।