कन्नौज: जिले में वृक्षारोपण सप्ताह की शुरुआत, पहले दिन न्यायालय समेत कई स्थानों पर लगाए गए पौधे
कन्नौज में वन सप्ताह के प्रथम दिवस के अवसर पर कन्नौज रेंज के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम 2.0 थीम के तहत न्यायलय परिसर जिला एवं सत्र न्यायालय कन्नौज में जिला न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें जिला न्यायधीश चंद्रोदय कुमार द्वारा आम के पौधे का रोपण किया गया है।