मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के मगरदा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से राम कथा का आयोजन हुआ, शिव बारात निकली
बताते चले कि सोमवार की रात 10:00 बजे विंध्याचल मगरदा गांव में संपन्न हुए कार्यक्रम में मगरदा गांव के अलावा आसपास के हजारों ग्रामीणों ने राम कथा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें आज के राम कथा में शिव बारात निकाली गई जिसमें शंकर पार्वती के शादी के दौरान जयमाल के कार्यक्रम में ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर भोलेनाथ की शादी को बड़े ही धूमधाम से संपन्न कराया गया।