गम्हरिया: गम्हरिया में बीस सूत्री बैठक में भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं पर हंगामा
गम्हरिया प्रखंड में शुक्रवार को बीस सूत्री बैठक में शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार, किसानों की फसल नुकसान और हाट में अवैध वसूली का मुद्दा छाया रहा। अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई। वहीं बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की खराब व्यवस्था पर भी सवाल उठे। बीडीओ ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का निर्देश दिया।