गोरखपुर जनपद में सिकरीगंज पुलिस ने सोमवार को एक गाँजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 1.45 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष सिकरीगंज आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के नीचे एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।