अमरोहा: अमरोहा के वासुदेव मंदिर में श्रद्धालु की जेब काटते युवक रंगे हाथों पकड़ा, छोटी कैंची बरामद
Amroha, Amroha | Jun 17, 2026 अमरोहा। वासुदेव मंदिर में जात लगाने आए एक श्रद्धालु की जेब काटने का प्रयास कर रहे एक युवक को मंदिर परिसर में सेवा कार्य कर रहे युवकों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक के पास से जेब काटने में इस्तेमाल होने वाली छोटी कैंची भी बरामद हुई।