पवई: अजयपार धाम सरकार की मिमिक्री ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, मोहन्द्रा के दो युवाओं का वीडियो वायरल
Pawai, Panna | Aug 1, 2026 छतरपुर के प्रसिद्ध अजयपार धाम सरकार से जुड़े करन कुशवाहा की मिमिक्री कर पवई विधानसभा के मोहन्द्रा निवासी दो युवाओं ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। अजय और गणेश चौरसिया की प्रस्तुति का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रहा है।