जिस उम्र में एक मासूम बच्चे के हाथों में किताबें और चेहरे पर स्कूल जाने की खुशी होनी चाहिए, उसी उम्र में एक दर्दनाक घटना ने परिवार की दुनिया उजाड़ दी। एलकेजी में पढ़ने वाला महज 6 साल का बच्चा होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक की डांट और थप्पड़ के बाद अचानक बेहोश होकर उसी पर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मौत हार्ट अटैक से हुई है। CCTV में कैद यह घटना अब कई सवाल खड़े कर रही है, जबकि बच्चे के माता-पिता अपने मासूम बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
#akhanduttarakhand #BJPGovernment #police #NewsUpdate