होशंगाबाद नगर: पर्यटन घाट: प्रतिबंध के बाद भी नगरपालिका द्वारा माँ नर्मदा में छोड़ा जा रहा नाले का प्रदूषित पानी, वीडियो आया सामने
नर्मदापुरम के सेठानी घाट के पास स्थित पर्यटन घाट के नाले का पानी नगर पालिका द्वारा मां नर्मदा में प्रतिबंध के बाद भी छोड़ा जा रहा है जिसका वीडियो रविवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया है वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर का गंदा मतमेला नाले का प्रदूषित पानी को मां नर्मदा में छोड़ा जा रहा जो श्रद्धालुओं के आचमन करने के लायक नहीं है।