शिवपुरी नगर: अदालत को गुमराह करने की कोशिश: शिवपुरी के चर्चित उत्कर्ष सुसाइड मामले में आरोपियों ने रची 'फर्जी दस्तावेज' की साजिश,
शिवपुरी के बहुचर्चित उत्कर्ष शिवहरे आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद उत्कर्ष की पत्नी रिया शिवहरे समेत पांच लोगों के खिलाफ कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कर न्यायालय में पेश करने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने जमानत प्राप्त करने के लिए कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।