🚨 बाराबंकी | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना 🛕
श्रावण मास के पावन अवसर पर हेलीकॉप्टर से आगमन के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे श्री लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास किया तथा ₹542 करोड़ से अधिक की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण-पत्र, आवास की चाबी एवं टूल-किट वितरित किए।
मुख्यमंत्री का मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने जयघोष एवं शंखनाद के साथ भव्य स्वागत किया। पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंज उठा।
🎥 देखिए भगवान लोधेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की विशेष झलकियां। 👇👇