मंझनपुर: अंबेडकर जयंती पर कांग्रेसियों ने मंझनपुर में निकाली भव्य यात्रा, शिक्षा ही मुक्ति का हथियार: गौरव पाण्डेय
मंझनपुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मंगलवार को लगभग 12 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके महान कार्यों को नमन किया गया।