पूरनपुर: पैमाइश और कब्जा हटाने की मांग को लेकर छह किसानों ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
पूरनपुर। तहसील परिसर में शनिवार सुबह आठ बजे से भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले छह किसानों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। किसानों की मांग है कि तहसील क्षेत्र के गांव मुड़िया में उनकी जमीन की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाया जाए। इस मुद्दे को लेकर किसान बीते बुधवार से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं हुआ