शाहजहांपुर: सिधौली के पैना बुजुर्ग गांव में दबंगों ने एक दलित के साथ की मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
घटना थाना सिधौली क्षेत्र के पैना बुजुर्ग गांव की है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी गांव के दलितो से ऊंची जाति के लोगों के बीच में मुकदमा चल रहा था। आज आंचल नाम का सब्जी विक्रेता गांव में सब्जी बेचने पहुंचान इसी दौरान चुटक्के सिंह और उसके साथियों ने उसे घेर कर लाठी डंडों से जमकर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान युवक खुद को बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा।