शाहजहांपुर: थाना आरसी मिशन क्षेत्र में मेजबान होटल के पास एक दुकान में चोरों ने बोला धावा, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी
दरअसल देर रात अज्ञात चोरों ने थाना आरसी मिशन क्षेत्र में एक गुरु कृपा स्टील की दुकान में अज्ञात चोर ने धावा बोल दिया। चोर दुकान के अंदर रखा सामान चोरी कर ले गए चोरी की घटना की जानकारी सुबह दुकान मालिक विजय कुमार को तब हुई जब वह दुकान पर पहुंचे। दुकान मालिक के अनुसार दुकान का दरवाजा व ताले टूटे पड़े थे और भीतर पूरा सामान बिखरा हुआ था।