बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में CM धामी का संदेश
मंदिर में चोरी, गौहत्या और माता-पिता की हत्या जैसे महापाप के समान है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह अक्षम्य अपराध है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सरकार ने मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी है और एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#highlight #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #everyone #Devbhoomi BadrinathDham UdayUttarakhandNews