“दोस्तों, ज़रा इस तस्वीर को देखिए… एक तरफ आम आदमी का हेलमेट, सीट बेल्ट या छोटे-से ट्रैफिक नियम पर तुरंत चालान काट दिया जाता है। लेकिन दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना नंबर प्लेट के भारी-भरकम डंपर बेखौफ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं।”
“सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी वाहन पर नंबर प्लेट ही नहीं है, तो उसकी पहचान कैसे होगी? ऐसे वाहन अगर किसी दुर्घटना में शामिल हो जाएं, तो जवाबदेही किसकी होगी?
क्या संबंधित विभाग इन वाहनों की जांच कर रहा है? क्या इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है? या फिर नियम सिर्फ आम लोगों के लिए हैं?
हम प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से अपील करते हैं कि यदि हाईवे पर बिना नंबर प्लेट के वाहन चल रहे हैं, तो मामले की जांच कर नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए। कानून का पालन सभी के लिए समान होना चाहिए।
अगर आपने भी अपने क्षेत्र में ऐसे वाहन देखे हैं, तो अपनी फोटो या वीडियो हमें भेजें। हम आपकी आवाज़ प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
.
.
.
#Pal
Palwal, Palwal | Jul 11, 2026