सन्ना: सड़क सुरक्षा को लेकर बगीचा में पुलिस का विशेष जनजागरूकता अभियान।
Sanna, Jashpur | Jun 29, 2026 बगीचा विकासखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चला रहे लोगों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा पर आधारित फिल्म दिखाई गई। इसके बाद सभी वाहन चालकों को "सड़क सुरक्षा के सात वचन" की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल लोगों को जागरूक किया जा रहा