बहराइच: गनियापुर के पास बाइक की टक्कर से महिला की हुई मौत
देहात कोतवाली के गनियापुर गांव निवासी सुमित्रा को बुधवार की शाम घर के बाहर सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शौच के लिए जाते समय हादसा हुआ। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।