महोखर बाईपास के पास घायल बछिया का हुआ निःशुल्क इलाज
महोखर बाईपास के पास एक बछिया की हालत देखकर प्राणी सेवा समूह चैरिटेबिल ट्रस्ट, बांदा की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका उपचार कराया।
ट्रस्ट द्वारा अनुभवी डॉक्टर की देखरेख में पशुओं का निःशुल्क इलाज किया जाता है। संस्थापक श्री सुरेंद्र सोनी जी एवं उनकी समर्पित टीम लगातार जरूरतमंद और बेसहारा पशुओं की सेवा में जुटी हुई है।
इस सेवा कार्य में बांदा की जनता का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होता है। जनता के सहयोग से ही ऐसे जरूरतमंद पशुओं तक समय पर उपचार और सेवा पहुंचाई जा रही है।
प्राणी सेवा परमोधर्म
आइए, पशु सेवा के इस नेक कार्य में अपना सहयोग दें।
#प्राणीसेवा #बांदा #पशुसेवा #सुरेंद्रसोनी #प्राणीसेवापरमोधर्म
Banda, Banda | Sep 16, 2026