गिलौला थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है।
ग्राम रामपुर त्रीभौना निवासी एक महिला ने 03 सितंबर को थाना गिलौला में अपनी पुत्री को गांव के ही सूरज वर्मा द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की सूचना दी थी।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद पीड़िता अपनी माता के साथ थाने पहुंची, जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माता की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 05 सितंबर को पीड़िता बयान एवं अन्य विधिक कार्यवाही के लिए थाना आ रही थी। इसी दौरान रामपुर चौराहे के पास वह विपक्षी के साथ चली गई।
सूचना मिलते ही गिलौला पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता को बरामद कर लिया। पीड़िता का नियमानुसार बयान दर्ज कर उसे वन स्टॉप सेंटर, भिनगा भेज दिया गया है।
वहीं, पुलिस विपक्षी की तलाश में जुटी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी इकौना श्री आलोक कुमार सिंह की बाइट भी सामने आई है।