पूर्णागिरि: बेकाबू कार ने चाट के ठेले में टक्कर मारी, हादसे में एक बच्ची समेत चार लोग हुए जख्मी
पुलिस ने कार चालक और तीन अन्य को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर सायं टनकपुर से बनबसा की ओर जा रही सेंट्रो कार संख्या यूके 03 सी 8397 ने चाट के एक ठेले में टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आने से मनिहारगोठ गांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोग और एक अन्य युवक घायल हो गया।