पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज नगर के नंदपुर गांव में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। वहीं मृत युवक की पहचान नंदपुर गांव निवासी सुरेंद्र पटेल के पुत्र विकास पटेल के रूप मे कि गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।