पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज नगर की टीपी वर्मा कॉलेज रोड में बाइक सवार दो अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर फायरिंग की है। हालांकि सीएसपी संचालक संजीव कुमार बरनवाल गोली किच करने से बाल बाल बच गया। वहीं घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।