नरकटियागंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार का स्थानांतरण किया गया है। अब नरकटियागंज के नए बीडीओ के रूप में सूरज कुमार सिंह योगदान करेंगे। बिहार सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में 17 बीडीओ का ट्रांसफर किया गया है, जिसमें नरकटियागंज बीडीओ का नाम भी शामिल है।