नरकटियागंज प्रखंड के दिउलिया गांव में मीजल्स का एक मरीज मिला है। जांच रिपोर्ट में मीजल्स की पुष्टि हुई है। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर प्रशांत कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिउलिया गांव में एक बच्चे में मीजल्स का लक्षण मिला है, उसका सेंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।