शाजापुर: बेरछा वितरण केन्द्र अंतर्गत बिजली बिल बकायादारो के खिलाफ चलाया कुर्की और जप्ती का अभियान, वसूले 2 लाख 70 हजार रुपये
बेरछा वितरण केन्द्र अंतर्गत बिजली बिल के बड़े-बड़े बकायादारों के खिलाफ बिजली कंपनी ने सख्ती दिखाते हुए कुर्की जप्ति का अभियान शुरू कर दिया गया है।मंगलवार को ग्राम तिलावद गोविंद , तिलावदी, कमल्याखेड़ी में बिजली बिल के बड़े बकायादारों के यहां कुर्की जपती की कार्रवाई के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा 2लाख 70हजार की बकाया राशि जमा कराई गई। अभियान लगातार जारी रहेगा।