इगलास थाना क्षेत्र के गांव जवार में दो युवकों के मध्य ताश खेलने को लेकर हुए विवाद ने बवाल करा दिया। पहले मारपीट हुई फिर हिंदू-मुस्लिम दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले जिसमें एक पक्ष के कुछ लोगों के चोटें आई हैं। पुलिस ने करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।