अररिया: सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी, 28 जून को 19 केंद्रों पर होगी परीक्षा
Araria, Araria | Jun 27, 2026 केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, अररिया ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अररिया डीएम विनोद दूहन एवं एसपी जितेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।