झालरापाटन: बैरागढ़ गांव में दूल्हे की निकासी के दौरान दो पक्षों में झगड़ा, एक युवा गंभीर घायल होकर अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ के बैरागढ़ गांव के रहने वाले भगवान की शादी की निकासी निकल जा रही थी। इसी दौरान दोपक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे बताया युवक की पहचान हेमराज पुत्र गोपी लाल के रूप में हुई है।