शाजापुर: सोमवारिया बाजार में गाय ले जा रहे युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस कर रही है पूछताछ
शाजापुर के सोमवारिया बाजार में रविवार दोपहर एक युवक को गाय ले जाते हुए स्थानीय लोगों और गौ सेवकों ने पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने खुद को पचोर निवासी विशाल बताया और गाय ले जाने का कारण दूध की कमी बताया, हालांकि लोगों ने उस पर संदेह जताया।फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।