शामली: डीएम ने नगर पालिका शामली का किया निरीक्षण, शहर में सफाई व्यवस्था के लिए दिए सख्त निर्देश
Shamli, Shamli | Jun 25, 2026 गुरूवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएम शामली आलोक यादव ने नगर पालिका परिषद शामली का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यालय में अभिलेखों के रख रखाव और विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने ईओ को निर्देशित करते हुए नगर क्षेत्र और पालिका के बार्डर एरिया में साफ—सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी।