जोधपुर: करवड़ स्थित आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल देंगे होनहार छात्रों को डिग्री और गोल मेडल
जोधपुर में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र आज मंगलवार को जोधपुर के करवड़ स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे,इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस समारोह में यूनिवर्सिटी के होनहार स्टूडेंट को गोल्ड मेडल और डिग्री दी जाएगी।